अमृतपाल से डिब्रूगढ़ जेल मिलने पहुँचे उसके परिवार वाले

सूत्रों की माने तो कल शाम 13 लोग पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ रवाना हुए है। परिवार के साथ- साथ वकील और SGPC भी अमृतपाल से मिलेंगे। अमृतपाल के डिब्रूगढ़ जेल में होने के कारण वहां की सिक्यारिटी बढ़ा दी गई है।

||Delhi||Nancy Kaushik||खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल  इन दिनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। आपको बता दे अमृतपाल पर एनएसए के तहत मामला दर्ज है, इसके साथ - साथ उसपर हत्या, अपहरण सहित कई अन्य मामले दर्ज है। अमृतपाल पहली बार पुलिस रड़ार पर तब आया था जब उसने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपने करीबी लवप्रीत सिंह को जेल से छुड़ाया था, जिसमें उसने हथियारों के बल पर पुलिस बेरिकेट्स भी तोड़ दिए थे जिस कारण 6 पुलिस वाले घायल हो गए थे। 

सूत्रों की माने तो कल शाम 13 लोग पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से डिब्रूगढ़ रवाना हुए है। परिवार के साथ- साथ वकील और SGPC भी अमृतपाल से मिलेंगे। अमृतपाल के डिब्रूगढ़ जेल में होने के कारण वहां की सिक्यारिटी बढ़ा दी गई है और अमृतपाल को आइसोलेटेड सेल में रखा गया है। इसी के साथ बाकी अपराधियों से मिलने आने वाले परिजनों की भी चेकिंग गंभीरता से की जा रही है 

अमृतपाल से इस समय कई देश की कई प्रमुख एजेंसिया पूछताछ करने की तैयारी में है , इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड इनालिटिकल विंग जल्द ही अमृतपाल से पूछताछ करेंगे।