नींद से जागे भाजपा सांसद

[sanjay khanna , gurugram ] भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा बंधवाड़ी स्थित कचरा प्लांट का दौरा किए जाने और गुरुग्राम में बन रहे कूड़े के पहाड़ को लेकर अपनी ही सरकार की कूड़ा निस्तारण योजना पर सवाल उठाए जाने को लेकर कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने कहा कि सरकार में रहकर सरकार की सरकारी गलतियां बताना और आवाज उठाना यह सब राजनैतिक दांवपेंच का हिस्सा मात्र दिखाई देता है। बीते तीन माह से गुरुग्राम लोकसभा प्रत्याशी रह चुके पूर्व सांसद राज बब्बर द्वारा गुरुग्राम में गंदगी व कूड़े की समस्या को जोर-शोर से उठाया जा रहा है।

नींद से जागे भाजपा सांसद

भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा बंधवाड़ी स्थित कचरा प्लांट का दौरा किए जाने और गुरुग्राम में बन रहे कूड़े के पहाड़ को लेकर अपनी ही सरकार की कूड़ा निस्तारण योजना पर सवाल उठाए जाने को लेकर कांग्रेसी नेता पंकज डावर ने कहा कि सरकार में रहकर सरकार की सरकारी गलतियां बताना और आवाज उठाना यह सब राजनैतिक दांवपेंच का हिस्सा मात्र दिखाई देता है। बीते तीन माह से गुरुग्राम लोकसभा प्रत्याशी रह चुके पूर्व सांसद राज बब्बर द्वारा गुरुग्राम में गंदगी व कूड़े की समस्या को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। अब तीन माह बाद जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ट नेता व मंत्री अपनी गलतियां सुधारने में जुट गए हैं। गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह द्वारा कूड़े के पहाड़ को लेकर जिस तरह से अपनी ही सरकार और कूड़ा निस्तारण कराने को लेकर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया गया है। इसकी हम सरहाना करते हैं ,लेकिन सवाल यह है कि राव साहब इससे पहले कहां थे। यह कूड़े का पहाड़ एक दिन में तैयार नही हुआ है। सच्चाई तो यह है कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कूड़ा निस्तारण पर करोड़ो रूपए निजी कंपनियों पर पानी की तरह बहाया गया। अगर सही मायने में सांसद जी कार्रवाई चाहते हैं तो यह बहुत बड़ा घोटाला है, इसकी जांच कराएं, पता चल जाएगा कि आज से पहले जो कंपनी यहां काम करती थी उसने नगर निगम से कितना पैसा लिया और कितना कूडे का निस्तारण किया। सच्चाई तो यही है कि भाजपा सरकार में बैठे बड़े नेताओं की मिलीभगत से कूड़े का निस्तारण व कूड़े का उठान तथा शहर में सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों में होती आ रही है। पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर शहर में हो रहे कूड़े के नाम पर घोटाले की जांच कराई जाएगी।