भगवान परशुराम जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण देने महेंद्रगढ़ ज़िले में पहुंचे राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का महेंद्रगढ़ जिले मे किया गया भव्य स्वागत।

भगवान परशुराम जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण देने महेंद्रगढ़ ज़िले में पहुंचे राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का महेंद्रगढ़ जिले मे किया गया भव्य स्वागत। 5 मई को करनाल में भगवान परशुराम जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का दिया निमंत्रण।

आज राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा 5 मई को करनाल में भगवान परशुराम जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण देने महेंद्रगढ़ ज़िले में पहुंचे। जहां राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का ज़िले में अलग-अलग कई जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि वे आज 5 मई को करनाल में भगवान परशुराम जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण देने महेंद्रगढ़ ज़िले में आए है जहां लोगो का इतना प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के लोगों ने मेरे पूरे परिवार को हमेशा ही भरपूर प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम 36 बिरादरी के भगवान हैं वे सिर्फ एक समाज या फिर एक समुदाय के भगवान नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाली 5 तारीख को एक भव्य कार्यक्रम भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जा रहा है और मैं महेंद्रगढ़ जिले में आप सबको इस कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण देने के लिए आया हूं। उन्होंने कहाकी हमारे बुजुर्गों ने हमेशा हमारी संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया है। लेकिन अब हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का दायित्व युवा पीढ़ी का है। उन्होंने कहा कि मेरे महेंद्रगढ़ जिले में पहुंचने पर बुजुर्गों और युवा साथियों ने भरपूर प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए आज वो महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के बीच में आए है। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग हम 14 जिले में निमंत्रण दे चुके हैं और कोशिश है कि 22 के 22 जिले में हम निमंत्रण दे कर आए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर समाज का योगदान होता है और ब्राह्मण समाज का भी इसमें बहुत बड़ा योगदान है। ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश की आजादी से लेकर अब तक अग्रसर होकर योगदान दिया है।