गांव नलोई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अवैध माइनिंग पर मारा छापा

भिवानी के गांव नलोई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांव नलोई में एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को अवैध माइनिंग करते हुए पकड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव नलोई में एक व्यक्ति के खेत में अवैध माइनिंग हो रही है।

||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी के गांव नलोई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांव नलोई में एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को अवैध माइनिंग करते हुए पकड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव नलोई में एक व्यक्ति के खेत में अवैध माइनिंग हो रही है। सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने माइनिंग विभाग के साथ मिलकर गांव में छापा मारा तो एक जेसीबी चालक जिसका नाम अजय पुत्र भजनलाल गाँव गोरछी निवासी और एक डंपर चालक अनिल पुत्र भूप सिंह को अवैध माइनिंग करते हुए पकड़ा माइनिंग विभाग द्वारा दोनों वाहनों को इंपाउंड करके पुलिस स्टेशन शिवानी में खड़ा करवा कर दोनों वाहनों पर लगभग ₹830000 का जुर्माना लगाया गया है और विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद दोनों वाहनों को छोड़ दिया जाएगा।
सोनू कुमार माइनिंग इंस्पेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और माइनिंग विभाग की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव में अवैध माइनिंग हो रही है विशेष सूचना पर पुलिस की टीम ने गांव में छापा मारकर एक दम पर और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा है इस मामले में टीम के द्वारा दोनों वाहनों पर कुल ₹830000 का जुर्माना लगाया गया है उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और उन्होंने अवैध माइनिंग करने वालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अगर अवैध माइनिंग करता हुआ पकड़ा गया उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।