रोहतकः घर जाते वक्त सुखविंदर नाम के जिम संचालक की हुई हत्या

17 अप्रैल को सेक्टर में रहने वाले सुखविंदर की सुनारिया चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी गोलीकांड में सुखविंदर के मामा और भाई भी घायल हो गए थे वही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ 18 अप्रैल को हत्या का मामला दर्ज कर लिया था

||Delhi||Nancy Kaushik||17 अप्रैल को सेक्टर में रहने वाले सुखविंदर की सुनारिया चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी गोलीकांड में सुखविंदर के मामा और भाई भी घायल हो गए थे वही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ 18 अप्रैल को हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। उसी कड़ी में सीआईए-2 की टीम ने आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सुखविंदर हत्याकांड का खुलासा किया है 4 आरोपियों में से तीन को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी को रोहतक से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है हत्याकांड को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों में से एक सेना का जवान भी है जो छुट्टी पर घर आया हुआ था वही चारों और उपयोग को आज रोहतक अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड लिया है ताकि हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किया जा सके।

जानकारी देते हुए आईपीएस मेधा भूषण ने बताया कि आरोपी जिम में कसरत करने के लिए आते थे किसी बात को लेकर मृतक सुखविंदर और आरोपियों के बीच में कहासुनी हो गई जिसका बदला लेने के लिए आरोपी 17 अप्रैल की रात को सुनारिया चौक पर गाड़ी में सवार होकर आए और सुखविंदर पर फायरिंग कर दी जिसके बाद तीन आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी को लाढ़ौत रोड रोहतक से गिरफ्तार किया है सभी को अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड लिया है ताकि हत्या के और कारण वह हथियार बरामद किए जा सके मेघा भूषण ने बताया कि एक आरोपी सेना का जवान है जो घर पर छुट्टी आया हुआ था।