Gurugram: फायर स्टेशन से महज आधा किलोमीटर दूर लगी भीषण आग
गुरुग्राम के गुड़गांव गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घरों के पास में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी जिसके बाद आग इतनी भयंकर तरीके से लगी जिसकी वजह से आधा किलोमीटर तक ट्रांसफार्मर से जुड़ी बिजली की वायरिंग में आग लग गई और वह आग उनके जरिए पास में बने घरों तक पहुंच गई इसी बीच लोगों द्वारा पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

||Delhi||Nancy Kaushik||गुरुग्राम के गुड़गांव गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घरों के पास में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी जिसके बाद आग इतनी भयंकर तरीके से लगी जिसकी वजह से आधा किलोमीटर तक ट्रांसफार्मर से जुड़ी बिजली की वायरिंग में आग लग गई और वह आग उनके जरिए पास में बने घरों तक पहुंच गई इसी बीच लोगों द्वारा पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
लोगों द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद थोड़ा बहुत आग पर काबू पाया गया पर तब तक आग लोगों के घरों के अंदर तक जा पहुंची थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से जली हुई बिजली की वायर घरों के बाहर फैली पड़ी है।
लोगों ने बताया कि काफी घंटों के बाद पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य दल पहुंचा और उसके बाद आग पर काबू पाया गया। सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि गुड़गांव गांव के करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर ही भीमनगर दमकल विभाग का ऑफिस है उसके बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही सवालिया निशान खड़े कर रही है। दमकल विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था ।
p24news