फतेहाबाद: निजी चिकित्सक व डॉक्टर हड़ताल पर

राईट टू हेल्थ के मुद्दे पर राजस्थान में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल में अब हरियाणा के डॉक्टर भी शामिल हो गए है।

||Delhi||Nancy Kaushik||निजी चिकित्सक आज हड़ताल पर, निजी अस्पतालों में सभी ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं बाधित, अस्पतालों में आने वाले मरीज दिखे परेशान, राजस्थान में डॉक्टर्स की हड़ताल और उनकी मांगों के समर्थन में आईएमए द्वारा की गई एक दिन की हड़ताल, डॉक्टर्स ने डीसी को सौंपा ज्ञापन।  
 राईट टू हेल्थ के मुद्दे पर राजस्थान में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल में अब हरियाणा के डॉक्टर भी शामिल हो गए है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े फतेहाबाद जिले के प्राईवेट डॉक्टर्स ने आज अपने अस्पतालों में हड़ताल रख राजस्थान के डॉक्टर्स को समर्थन दिया। आईएमए से जुड़े डॉक्टर्स का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भी मिला और उन्हें अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में राईट टू हेल्थ बिल को वापिस लेने की मांग की गई। उपायुक्त से मिलने डॉक्टर्स ने बताया कि आईएमए हरियाणा यूनिट के आह्वान पर आज जिले के सभी निजी चिकित्सकों ने अपनी तमाम सेवाएं स्थगित रखी हैं। ओपीडी के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं भी बाधित रख उन्होंने राजस्थान सरकार के फैसले के प्रति रोष जताया और राजस्थान में पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे चिकित्सकों को समर्थन दिया। आज की हड़ताल के कारण लोगों को खासकर लंबी बीमारी के मरीजों को परेशान होते देखा गया। चिकित्सकों के हड़ताल पर होने के कारण दूर दराज के गांवों से इलाज करवाने के लिए आए चिकित्सक और उनके परिजन परेशान नजर आए। वहीं डॉक्टर्स की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अपनी तैयारी की हुई थी। आज अवकाश के बावजूद नागरिक अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ जनरल ओपीडी खुली रही औक मरीजों की भीड़ नागरिक अस्पताल में देखी गई।