महिला एएसआई छेड़छाड़ मामले में स्पेशल सीपी से मांगा गया जवाब

दिल्ली पुलिस की साख कुछ CP's के कारण खराब होती नज़र आ रही है। कुछ स्पेशल CP's का नाम भ्रष्टाचार में तो कुछ का महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में सामने आ रहा है। दरअसल स्पेशल सीपी ने महिला एएसआई को आफिस के अंदर छेड़ा।

||Delhi||Nancy Kaushik||दिल्ली पुलिस की साख कुछ CP's के कारण खराब होती नज़र आ रही है। कुछ स्पेशल CP's का नाम भ्रष्टाचार में तो कुछ का महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में सामने आ रहा है। दरअसल स्पेशल सीपी ने महिला एएसआई को आफिस के अंदर छेड़ा, स्पेशल सीपी ने महिला एएसआई को कहा आज बहुत सुंदर लग रही हो इस पर एएसआई हस पड़ी तभी अधिकारी ने महिला एएसआई का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर महिला को धमकाया गया। जिसकी शिकायत महिला एएसआई ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से की। 

इस मामले की जाँच के लिए 3 सदस्य कमेटी गठित की गई है। गठित कमेटी में हेड महिला स्पेशल सीपी और दो डीसीपी शामिल है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। 

इससे पहले भी एक स्पेशल सीपी का नाम सतिश कौशिक केस में सामने आया था। इस समय दिल्ली पुलिस में कई स्पेशल सीपी है और एक दो को छोड़ कर सभी अपना काम बखूबी निभा रहे है। आरोपित सीपी ने भी कई अहम पोस्टींग सर्व की है , राष्ट्रपति भवन में भी सीपी की पोस्टींग रही है। देखना यह होगा की इस घटना के बाद आरोपित सीपी के करियर पर क्या असर पड़ेगा वहीं इस घटना के बाद महिला एएसआई का ट्रांस्फर कर दिया गया है।