||Delhi||Nancy Kaushik||देश भर में आज भारतीय जनता पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है । अंबाला में भी आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झंडा फहराया और मिठाई बांटकर सबको स्थापना दिवस की बधाई दी । विज ने कहा भारतीय जनता पार्टी की मशाल पहले अटल बिहारी वाजपेयी के हाथ मे थी अब वही मशाल नरेंद्र मोदी के हाथ मे आ गई है । नरेंद्र मोदी भी उसी विचारधारा और सोच के साथ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक देश का उत्थान कर रहे हैं । विज ने भाजपा की सोच को उजागर करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने देश को 2047 तक विकसित करने का सपना देखा है ।
भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही है । अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी का झंडा फहराया । विज ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने मिलकर 1980 में जिस विचारधारा से इस दल को बनाया था आज वो भारतीय जनता पार्टी बनकर उस विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है । विज ने कहा जो मशाल पहले अटल बिहारी वाजपेयी के हाथ मे होती थी वो अब नरेंद्र मोदी के हाथ मे है , और वही विचारधारा वही सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे है,जैसे अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो सके । विज ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इकलौते प्रधानमंत्री है जिन्होंने अपनी आंखों में विकसित भारत होने का सपना संजोया । विज ने कहा भारत के बाद जो देश आजाद हुए वो भी विकसित हो चुके है लेकिन भारत अभी भी विकासशील देश की श्रेणी में आता है । विज ने कहा नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने यानी सब सुविधा संपन्न बनाने का सपना देखा है । इसके लिए भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाब नवी आज़ाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुभवहीन चापलूसों की मंडली इनका काम काज संभाल रही है । उन्होंने कहा कि खरगे नहीं राहुल कांग्रेस के कैप्टेन है। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि कांग्रेस तो ऐसी है इनका कौन कैप्टन है, इनके पीछे कौन है, ये पता ही नही लगता, ये तो रोज ही बदल कर चलते है ।