भिवानी: भिवानी–महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह ने तोशाम के विभिन्न गांव का दौरा किया और जनसभाओं को संबोधित किया। राव दानसिंह ने कहा कि आने वाली 25 तारीख को लोगों ने मन बना लिया है अबकी बार कांग्रेस पार्टी को जीतेंगे। और उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पक्ष में लहर चली हुई है। और राव दानसिंह ने केजरीवाल की रिहाई पर न्यायालय का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच रोजगार, एमएसपी, और अग्नि वीर जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। और उन्होंने ने कहा कि बेरोजगारी को कम करने की जो नीतियां होगी वह की जाएगी और खाली पड़ी भारतीयों को भरने का काम किया जाएगा। और राव दानसिंह ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को 1 लाख सालाना दिया जाएगा और बुजुर्गों के लिए 25 लख रुपए की स्वास्थ्य सुविधा भी दी जाएगी।
पवन हिंदुस्तानी ने कहा कि कल अरविंद केजरीवाल जी को जमानत मिली है जो के भारत का शेर है और उन्होंने कहा कि तानाशाह ने बड़ी कोशिश की के अरविंद केजरीवाल को कैसे ना कैसे करके जेल के अंदर रखा जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जजों ने जो फैसला सुनाया है उसे भारत के लोगों में एक उमंग दौड़ गई है और अबकी बार 10 की 10 सीट इंडिया गठबंधन जीतेगा।
तोशाम सरपंच संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि अबकी बार करू, भिवानी, तोशाम सभी ब्लॉक के सरपंचों ने फैसला लिया है कि सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगे और 25 तारीख को सत्ता पक्ष को जनता की ताकत दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारी, किसान हर वर्ग के साथ अन्याय कराने का काम किया है।