जो चाहूं वो करुंगी, मेरी लाइफ - सामने आई दिल्ली मेट्रो Bikini Girl
देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो की अजीब और फनी वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है। हाल ही में मेट्रो में आपत्तिजनक कपड़े पहन सफर कर रही एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसके चलते मेट्रो रेल निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वह मेट्रो में मर्यादित कपड़े पहनकर सफर करे।

||Delhi||Nancy Kaushik||देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो की अजीब और फनी वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है। हाल ही में मेट्रो में आपत्तिजनक कपड़े पहन सफर कर रही एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसके चलते मेट्रो रेल निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वह मेट्रो में मर्यादित कपड़े पहनकर सफर करे साथ ही अपने स्वभाव और मर्यादा को बनाए रखे जिससे की बाकी यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
दरअसल मेट्रो में आपत्तिजनक कपड़े पहन सफर करने वाली लड़की का नाम रिदम छनाना है जिसकी उम्र उन्नीस साल है। रिदम से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उसने कहा में क्या पहनना चाहती हूं इसकी मुझे आजादी है। मैं यह पब्लिसिटी स्टंट या फेमस होने के लिए नहीं कर रही। मुझे लोगो की परवाह नहीं कि वह क्या सोचते है। उसने कहा कि वह उर्फी जावेद से प्रेरित नहीं है उसे तो पता भी नहीं है कि उर्फी जावेद कौन है।
रिदम ने कहा वह भी उर्फी की तरह एक रूढ़िवादी परिवार से है उसके परिवार वालों को भी यह सब नहीं पसंद लेकिन रिदम ने कहा कि मैने फैसला कर लिया है मैं अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जिऊंगी।
p24news