अवैध तमंचे का प्रदर्शन युवक को ले गया सलाखों के पीछे

महोबा में एक बार फिर एक अवैध तमंचा धारी का वीडियो वायरल होने से पुलिस ने महज कुछ ही घंटो में तमंचा धारी को सलाखों के पीछे धकेल दिया है पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते अपराधियों का धरपकड़ अभियान जोरो पर है।

||Delhi||Nancy Kaushik||महोबा में एक बार फिर एक अवैध तमंचा धारी का वीडियो वायरल होने से पुलिस ने महज कुछ ही घंटो में तमंचा धारी को सलाखों के पीछे धकेल दिया है पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते अपराधियों का धरपकड़ अभियान जोरो पर है ऐसा ही एक मामला जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक युवक अवैध तमंचों में बुलेट भरते वीडियो में दिख रहा है और उसका वीडियो भी बन रहा है जैसे ही वीडियो की जानकारी क्षेत्रधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार की नजर में आया पुलिस तुरंत एक्टिव हुयी और युवक को मय तमचो और कारतूस के साथ ही 170 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस की सक्रियता से ऋषभ राजपूत नाम का युवक जिसके ऊपर 25 अभियोग पहले से ही बिभिन्न थानों में पंजीकृत है को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है !

 बताते चले की युवक का तमंचे वाला वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा था और निकाय चुनाव त्योहारों के चलते शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है ऐसे में इस तरह का कृत्य अच्छे खासे लोगों को मुसीबत में डाल सकता है फिर वायरल वीडियो वाला युवक तो शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध गंभीर प्रवत्ति के 25 अपराध दर्ज है जिसका ठिकाना जेल ही है l