आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
सीबीआई द्वारा कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है दिल्ली के अलग-अलग इलाके में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।

||Delhi||Nancy Kaushik||सीबीआई द्वारा कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है दिल्ली के अलग-अलग इलाके में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है . तस्वीर राजधानी दिल्ली में मेहरौली बदरपुर रोड की है लाडो सराय रेड लाइट के पास आज सैकड़ों की संख्या मे आप पार्टी के कार्यक्रताओं ने सड़क जाम का प्रदर्शन किया इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता और दिल्ली के छतरपुर, देवरी, अंबेडकर नगर , महरौली के विधायक भी शामिल हुए।
वही प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी के विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया है एक बस में उन्हें भरकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है
इस मौके पर कई बार आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों में झड़प भी देखने को मिली इस दौरान साकेत महरौली के थाने की पुलिस टीम मौजूद और कई बार पुलिसकर्मियों और महिला कार्यकर्ताओं की भी झलक देखने को मिली आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पडी, प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई काम कर रही है, भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालना चाहती है , आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है।
p24news