नगर पंचायत दिघवारा प्रशासक के विरूद्ध सफाई कर्मी ने जमकर नारेबाजी की

नगर पंचायत दिघवारा के सफाई कर्मी आज से हड़ताल पर चले गए।सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत एजेंसी पर मनमाने तरीके से काम करने और समय पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया हैं।नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने पिछले दो माह से मजदूरी भुगतान न होने पर झाड़ू खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया।

||Delhi||Nancy Kaushik||नगर पंचायत दिघवारा के सफाई कर्मी आज से हड़ताल पर चले गए।सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत एजेंसी पर मनमाने तरीके से काम करने और समय पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया हैं।नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने पिछले दो माह से मजदूरी भुगतान न होने पर झाड़ू खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारी सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत दिघवारा कार्यालय के समक्ष नगर पंचायत प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।नप के सफाई कर्मियों ने मंगलवार को कार्यालय के समीप रोष पूर्वक प्रदर्शन करते हुए पूरे बाजार में भी प्रदर्शन किया सफाई कर्मियों का आरोप था कि उन्हें दो महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया मजदूरी की मांग करने पर आए दिन आज कल कर टरकाया जा रहा है जिस कारण सफाई कर्मी भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। सफाई कर्मियों का यह भी आरोप था कि वे लोग तीन वर्षों से नगर पंचायत में सफाई का कार्य कर रहे हैं परंतु अभी तक नहीं तो ड्रेस दिया गया है।साथ ही सफाई कर्मी विश्नाथ बांसफोड़,राजू बांसफोड़,आकाश बांसफोड़,गुड्डू बांसफोड़,गोविंदा बांसफोड़,अमर बांसफोड़,अजय बांसफोड़ सहित दर्जनों सफाई कर्मी ने बताया कि वे लोग मौजूदा वेतन से संतुष्ट नहीं हैं।शुरू में समय के साथ वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया गया।हमारी मांग है कि प्रत्येक दिन हम सफाई कर्मियों को 387 रुपया के हिसाब से भुगतान किया जाए। इसके अलावे सफाई कर्मियों ने कार्य संवेदक पर दो महीने का वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है।न ही जिम्मेदारों द्वारा पीएफ से संबंधित उन्हें कोई जानकारी दी जाती है।जिसका विरोध करने पर नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।ऐसे में सभी सफाई कर्मी काफी पीड़ित हैं।मुख्यपार्षद नीतू देवी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर पंचायत के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।