राजधानी दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर पुलिस की पैनी नजर
राजधानी दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर पुलिस की पैनी नजर
खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली के नए संसद भवन के सामने खाप पंचायतों द्वारा महिला खाप पंचायत करने के ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली और हरियाणा की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। खाप प्रतिनिधियों और किसान संगठनों से जुड़े लोगों को राजधानी दिल्ली के अंदर एंटर नहीं करने दिया जा रहा। इसके लिए हरियाणा और दिल्ली की सीमा टिकरी बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
||Delhi||Nancy Kaushik||खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली के नए संसद भवन के सामने खाप पंचायतों द्वारा महिला खाप पंचायत करने के ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली और हरियाणा की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। खाप प्रतिनिधियों और किसान संगठनों से जुड़े लोगों को राजधानी दिल्ली के अंदर एंटर नहीं करने दिया जा रहा। इसके लिए हरियाणा और दिल्ली की सीमा टिकरी बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। लोहे के बैरिकेड और कंक्रीट के बड़े-बड़े पत्थर रखकर दिल्ली- रोहतक नेशनल हाईवे के रास्ते को संकरा कर दिया गया है। दिल्ली आने जाने वाले हर एक वाहन पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। अगर कोई किसान संगठन से जुड़ा व्यक्ति या फिर खाप प्रतिनिधि दिल्ली में एंटर करने की कोशिश करता है तो उसे रोकने का काम किया जा रहा है और अगर समझाने पर भी नहीं मानता तो पुलिस उसे डिटेन कर रही है।
राजधानी दिल्ली की सीमा टिकरी बॉर्डर पर 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इतना ही नहीं बीएसएफ की एक टुकड़ी की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही हरियाणा के बहादुरगढ़ में 600 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न जगह पर लगाई गई है। टिकरी बॉर्डर के साथ-साथ दिल्ली- रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा, जाखोदा मोड़ और सेक्टर 9 मोड पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड लगा कर नाकेबंदी कर रखी है।
जिस तरह से किसान आंदोलन के दौरान किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सड़क के बीचो-बीच कंक्रीट से बने बड़े पत्थरों से नाकेबंदी की गई थी। ठीक उसी तरह से सड़क के बीचो बीट बड़े-बड़े पत्थर लगाए गए हैं। ताकि नए संसद भवन जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, उसके सामने कोई प्रदर्शनकारी ना पहुंच सके।
रोहतक रेंज की आईजी ममता सिंह के साथ झज्जर जिले के एसपी अर्पित जैन, एसएसपी वसीम अकरम सभी नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। एसपी अर्पित जैन का कहना है कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली में होने वाली महिला पंचायत में शामिल होने के लिए किसी को भी जाने की परमिशन नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं कुछ किसान नेताओं और खाप प्रतिनिधियों के घरों के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है, ताकि माहौल खराब ना हो।