गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर फिर बना विवाद

साइबर सिटी कहीं जाने वाले गुरुग्राम में ट्रैफिक की समस्या एक आम बात हो गई है शाम होते ही गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में भयंकर जाम की तस्वीर देखी जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम से निजात पाने के लिए कोई भी बड़ा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा ट्रैफिक पुलिस जाम लगने के बाद मौके पर पहुंचती है।

||Delhi||Nancy Kaushik||साइबर सिटी कहीं जाने वाले गुरुग्राम में ट्रैफिक की समस्या एक आम बात हो गई है शाम होते ही गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में भयंकर जाम की तस्वीर देखी जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम से निजात पाने के लिए कोई भी बड़ा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा ट्रैफिक पुलिस जाम लगने के बाद मौके पर पहुंचती है।

इसी बीच कुछ दिनों पहले गुरुग्राम के एमएलए सुधीर सिंगला ने नई मल्टीप्लेक्स पार्किंग को लेकर बयान दिया था कि जल्द पार्किंग बनने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेता पंकज डाबर ने आरोप लगाते हुए कहा सरकार का काम सिर्फ बातें बनाना है धरातल पर काम करना नहीं गुरुग्राम में अभी भी जाम की समस्या बढ़ती जा रही है और पुलिस लगातार आम जनता के चालान काट कर अपनी जेब भरने का काम कर रही है कांग्रेस के नेता पंकज डावर ने इस पर संज्ञान लेते हुए, गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को विज्ञापन सौंपा और इस बारे में जानकारी देते हुए कहा की पुलिस ठीक से काम करें तो गुरुग्राम में लोगों के चालान काटे जाए और ना ही पार्किंग की समस्या खड़ी होगी लोगों को गलत पार्किंग खड़ी करने से रोके ना कि उनका चालान किया जाए इससे लोगों में पुलिस को लेकर संवेदना बढ़ेगी।