||Delhi||Nancy Kaushik||अंबाला में बढ़ती गर्मी में सरकारी स्कूल में बच्चे गर्मी में पढ़ने को मजबूर। बिजली कटने की वजह से नहीं चल रहे क्लास में पंखे। टीचर बोले इनवर्टर 1 और क्लास ज्यादा होने की वजह से जल्द बंद हो जाते है फैन, इस लिए बच्चे गर्मी में पढ़ने को मजबूर।
बढ़ती गर्मी से स्कूली बच्चों को बढ़ाने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है हर घंटे पानी पीने के लिए बेल बजाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ अंबाला के सरकारी स्कूल में बिजली न होने की वजह से बच्चे गर्मी में पढ़ने को मजबूर है अंबाला शहर के बलदेव नगर सरकारी स्कूल में बिजली जाने के बाद जब इनवर्टर चलाया गया तो कुछ ही देर में इनवर्टर भी खत्म हो गया और प्राइमरी क्लासेज के बच्चों को गर्मी में बैठना पड़ रहा है ! ऐसे में शिक्षा विभाग के इंतजाम पर भी सवाल खड़ा होता है की इतनी गर्मी में छोटे बच्चे कैसे पढ़ेंगे और कैसे बैठेंगे।
इस बारे में जब स्कूल की टीचर से बात की गई तो पहले तो वे आनाकानी करते हुए दिखाई दिए इसके बाद उनका कहना था कि लाइट को गए हुए काफी समय हो चुका है और जो इनवर्टर था उस पर काफी सारे पंखे चलते हैं जिसकी वजह से वो जल्दी खत्म हो गया और बच्चों को गर्मी में बैठना पढ़ रहा है और अगर स्कूल के आस पास के रहने वाले लोगो की माने तो रोजाना इसी तरह बिजली के लंबे कट लगते है। वही जब इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो मीटिंग में होने के चलते अधिकारी से बात नहीं हो पाई।