DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने किया नरेला MCD क्षेत्र के पब्लिक टॉयलेटस का निरीक्षण
DCW चीफ स्वाति मालीवाल इन दिनों राजधानी दिल्ली के पब्लिक टॉइलेट्स का निरीक्षण कर रहीं हैं। इसी के चलते उन्होनें नरेला MCD क्षेत्र के पब्लिक टॉइलेट्स का भी निरीक्षण किया।

||Delhi||Nancy Kaushik||DCW चीफ स्वाति मालीवाल इन दिनों राजधानी दिल्ली के पब्लिक टॉइलेट्स का निरीक्षण कर रहीं हैं। इसी के चलते उन्होनें नरेला MCD क्षेत्र के पब्लिक टॉइलेट्स का भी निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होने अपने टविटर हैंडल पर गंदगी भरे पब्लिक शौचालय की विडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'नरेला इलाक़े में MCD शौचालयों का हाल देखें.. छोटी छोटी बच्चियाँ ऐसे शौचालयों में जाने को मजबूर हैं। ये अधिकारी जनता के टैक्स से मोटी तनख़्वाह लेते हैं और जनता को मरने के लिए छोड़ देते हैं। इन सब अधिकारियों को अपने दफ़्तर में हाज़िरी नोटिस दिया है, इनकी जवाबदेही तय होगी।'
इतना ही नहीं कही-कही तो शौचालय कि सफाई तेज़ाब से की जा रही है जो कि नियमों के विरुद्ध है। दरियागंज इलाके में आयोग द्वारा की गई जाँच में एक निगम शौचालय मे 50 लिटर तेज़ाब पाया गया।
हैरानी की बात यह है कि इन शौचालयों का प्रयोग करने के लिए महिलाओं से 10 रुपय लिए जाते है फिर भी शौचालय साफ ना होने के कारण महिलाओं और बच्चियों को गंदगी पर ही शोच करना पड़ता है और इतना ही नही यह शौचालय 10 बजे बंद हो जाते है जिस कारण महिलाओ को मजबूरी में खुले में भी शोच करना पड़ जाता है।
इसी के चलते आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संबंधित अधिकारियों को अपने दफ्तर में हाज़िर होने का नोटिस दिया है और उनसे इस बारे में जवाब मांगा है।
p24news