हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को झूठ बोलने की मशीनरी बताते आम आदमी पार्टी नेत्री आतिशी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमे उन्होंने एक बार फिर हरियाणा पर पानी न देने के आरोप लगाए थे, इसपर विज ने कहा की आम आदमी पार्टी हमेशा दूसरों पर दोषारोपण करते है अपना जो है कभी उसे ठीक नहीं करते। पहले सारा दोषारोपण पंजाब पर लगाते थे और जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है तब से बोलना बंद कर दिया । ये इसी तरह खुद को लोगो के गुस्से से बचाते है।
राम रहीम को रंजीत मर्डर केस में बरी कर दिया गया है जिसे लेकर विज ने कहा की ये कोर्ट का फैसला है, कोर्ट से जो फैसला लिया होगा वो बिल्कुल सही होगा।