महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने महेंद्रगढ़ की नगरपालिका में बनाए गए बूथ नं 131 पर मतदान किया।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने महेंद्रगढ़ की नगरपालिका में बनाए गए बूथ नं 131 पर मतदान किया। राव दान सिंह पूरे परिवार के साथ सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचे गए थे। कुछ मिटन तक वो लाइन में खड़े रहे, इसके बाद मतदान किया। उनके साथ पत्नी संध्या राव, बेटा अक्षत राव, पुत्रवधु ने भी अपना मतदान किया। इसके अलावा उनकी बेटी अनुश्री भी उनके साथ पहुंची थी। मतदान करने के बाद राव दान सिंह मीडिया से रूबरू हुए। वो अपने जीत के प्रति आश्वस्त दिखे।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राव दान सिंह ने महेंद्रगढ़ की नगरपालिका में बनाए गए बूथ नं 131 पर मतदान किया। राव दान सिंह पूरे परिवार के साथ सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचे गए थे। कुछ मिटन तक वो लाइन में खड़े रहे, इसके बाद मतदान किया। उनके साथ पत्नी संध्या राव, बेटा अक्षत राव, पुत्रवधु ने भी अपना मतदान किया। इसके अलावा उनकी बेटी अनुश्री भी उनके साथ पहुंची थी। मतदान करने के बाद राव दान सिंह मीडिया से रूबरू हुए। वो अपने जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। राव दान सिंह ने बताया कि मुझे मतदान कर बहुत अच्छा लगा। पिछले 25 दिनों में भाईयों का प्यार, सहयोग जो मिला वो काबिलयत तारीफ है। इसके लिए मेरा पास कोई शब्द नहीं है। उनके इस उत्साह के दम पर मैं कह सकता हूं कि बहुत सफलता पूर्ण परिणाम आने वाला है। मैं हनुमानजी का उपासक हूं वैसे तो सभी देवताओं को मानते हैं लेकिन हनुमानजी को हम ईष्ठ के रूप में देखते हैं और मेरा पूरा परिवार भी हनुमानजी को ही मानता हैं। मैं समझता हूं कि बाबा का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा। मेरी लोगों से अपील है कि वे शांति पूर्ण मतदान करें। भविष्य में कांग्रेस ही रहेगा। लोगों से अपील है कि वे शांतिपूर्ण मतदान करें और किसी के दबाव में न आए।