राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज अटेली और महेंद्रगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसभा की।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज अटेली और महेंद्रगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने महेंद्रगढ़-भिवानी से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह के पक्ष में वोटों की अपील की। इस मौके पर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमार ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। आप पार्टी से राज्य सभा सांसद स्वाति माली के साथ हुई मारपीट पर उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ जिस तरह से व्यवहार हुआ है, उसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली की महिला को क्या सुरक्षित रखेंगे, जो घर पर आई हुई महिला के साथ ऐसे मारपीट करते हैं। उनको सत्ता में रहने का अधिकार नहीं।

 राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज अटेली और महेंद्रगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसभा की। इस मौके पर उन्होंने महेंद्रगढ़-भिवानी से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह के पक्ष में वोटों की अपील की। इस मौके पर ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमार ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घमंडिया गठबंधन में जितने भी दल है, वो एक ऐसा काम गिना दे जिससे देशवासियों को गर्व हो। जब-जब उनकी पार्टी सत्ता में आई है तब-तब आतंकवाद, भ्रष्टाचार और महिलाओं का अपहरण हुआ और सनातन धर्म का तो ये लोग आज भी अपमान कर रहे हैं। यह घमंडिया गठबंधन न तो श्री राम को मानता है और न ही सनातन को मानता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जितना विकास हुआ, इतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एनडीए के पास देश के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं।  इस घमंडिया गठबंधन के पास पीएम चेहरा तक नहीं है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह के पक्ष में वोट डालने की अपील की। कार्यक्रम के बाद वो मीडिया से भी रूबरू हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चौ धर्मबीर सिंह ने दस साल में अच्छे काम किया है और लोगों में मोदी के प्रति आस्था है, उनके प्रत्याशी निश्चित रूप से तीसरी बार सांसद बनेंगे। कांग्रेस के महंगाई और बेरोजगार के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में पांच साल के अंदर जो महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी थी वो किसी से छिपी नहीं है। कोई विकास कार्य नहीं हुए, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई थी, इनको देखकर लोगों को उनकी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि ये जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं और मोदी जी जो गारंटी देते हैं उसको पूरा करते हैं। आप पार्टी से राज्य सभा सांसद स्वाति माली के साथ हुई मारपीट के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ जिस तरह से व्यवहार हुआ है, उसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दिल्ली की महिला को क्या सुरक्षित रखेंगे, जो घर पर आई हुई महिला के साथ ऐसे मारपीट करते हैं। उनको सत्ता में रहने का अधिकार नहीं।