गुन्नौर विधानसभा से दावेदार प्रस्तुत करेंगे युवा सुनील कुमार वर्मा
विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के द्वारा अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने की बात कही जा रही है। ऐसा ही इस बार गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक युवा ने विधानसभा में दावेदारी प्रस्तुत करने का ऐलान किया है।

||Delhi||P24 News||विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के द्वारा अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने की बात कही जा रही है। ऐसा ही इस बार गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक युवा ने विधानसभा में दावेदारी प्रस्तुत करने का ऐलान किया है। उल्लेखनीय है कि गुन्नौर विधानसभा के ग्राम गंज निवासी सुनील कुमार वर्मा पिता प्रेमलाल वर्मा, माता श्रीमती तुलसा वर्मा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से दावेदारी प्रस्तुत करने का ऐलान किया है।
बतादें की श्री वर्मा एक पढ़े लिखे युवा है जिन्होंने बीएससी, बीएड व एमए किया हुआ है इसके साथ ही उन्हें राजनीति का भी अच्छा अनुभव है। क्षेत्र में अक्सर ही वह सामाजिक कार्यक्रमो में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते है। श्रीवर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र में बिलजी,पानी और सड़क की समस्या आम बात है लेकिन इन समस्यायों के साथ साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करना, विधानसभा में फैली बेरोजगरी को दूर कर रोजगार की व्यवस्था करना आदिवासी खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच की व्यवस्था करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि शिवराज सरकार सिर्फ बातों की सरकार है। गरीब, आदिवासी आज भी अपने हक के लिए लड़ रहा है सरकार द्वारा उन्हें जमीन और पट्टे देने की घोषणाएं की जाती है मगर सिर्फ खानापूर्ति के लिए आज भी आदिवासी के पास न तो अपनी जमीन है और न ही रहने के लिये घर उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और आदिवासियों को जमीज और पट्टा दोनो दिलाने का कार्य करेंगे।
बतादें की सुनील कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ही बुआ श्रीमती सुशीला देवी जो भारत की पहली चौधरी समाज से ताल्लुक रखने वाली पहली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी और लगातार उन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन अर्पण कर दिया यही कारण है कि उनके परिवार हमेशा से ही निरंतर देश के और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता चला आ रहा है।
p24news