महेंद्रगढ़ की सैन धर्मशाला स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।

महेंद्रगढ़ की सैन धर्मशाला स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व शिक्षामंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी इस मुकाम पर पहुंची।

महेंद्रगढ़ की सैन धर्मशाला स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व शिक्षामंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी इस मुकाम पर पहुंची। उन्होंने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं बल्कि धर्म युद्ध है। इस चुनाव में एक ओर राम-कृष्ण भक्त चुनाव लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर  रामद्रोही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को नरेंद्र मोदी बनकर काम करना होगा और हर बूथ को जीतना होगा है। इस मौके पर महेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी गोविंद भारद्वाज और पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने विचार रखे। इस मौके पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मई को भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह 27 गांवों में प्रवास करेंगेउस पर भी चर्चा की गई है और चुनाव प्रबंधन समिति के सदसयों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशानासाधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे अमेठी से भाग गए। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समक्ष हार देखकर वो वहां से भाग गए हैं।  केरल के वायनाड में हार को देखकर रायबरेली में आए हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन कोई गठबंधन नहीं है। इनके पास कोई न तो कोई एजेंड़ा हैन कोई झंडा और न ही झंडे में डंडा है। आज भारतीय जनता पार्टी के पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताराम- कृष्ण भक्त नरेंद्र मोदी है। इस चुनाव में  राम और मोदी लहर चल रही है। यह कोई चुनाव नहीं है बल्कि यह धर्म युद्ध है। यह धर्मयुद्ध रामभक्तों का और रामद्रोही के बीच लड़ा जा रहा है।