कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत से भाजपा की उलटी गिनती शुरू

कर्नाटक में कांग्रेस की हुई प्रचंड जीत से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कर्नाटक में कांग्रेस की हुई प्रचंड जीत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डाबर और युवा अध्यक्ष निशित कटारिया की माने तो कर्नाटक में गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया।

||Delhi||Nancy Kaushik||कर्नाटक में कांग्रेस की हुई प्रचंड जीत से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कर्नाटक में कांग्रेस की हुई प्रचंड जीत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डाबर और युवा अध्यक्ष निशित कटारिया की माने तो कर्नाटक में गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया। ये लड़ाई नफरत के सहारे नहीं लड़ी गई थी। सबसे पहले कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देते है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई है। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है.।कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है।
कांग्रेस के नेताओं की माने तो आने वाले दिनों में जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां कांग्रेस कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेगी। आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी 2024 में विधानसभा के होने वाले चुनावों में कड़ी मेहनत करेंगे और भाजपा को हराकर उसे आइना दिखाने का काम करेंगे।इस सरकार ने देश में भिड़ाने का सिवा कुछ नही किया है। सरकार में जितना भ्रष्टाचार बढ़ा है सभी के सामने हैं।कभी तहसीलदार रिश्वत कांड में पकड़ा जा रहा है कभी थानेदार पकड़ा जा रहा है।आज इनके नेता भी करोड़ों अरबों पति बन चुके हैं। दूसरों को ई डी और सी बी आई का डर दिखाकर अपने भ्रष्ट नेताओं की कारगुजारी को छिपाने का कार्य कर रही है।