कांग्रेस पार्टी में नहीं है किसी प्रकार की गुटबाजी - गीता भुक्कल

पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार की कोई नाराजगी या गुटबाजी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर कॉन्ग्रेस का ग्राफ बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त हरियाणा के अध्यक्ष उदय भान जी की अगुवाई में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हैं।

कांग्रेस पार्टी में नहीं है किसी प्रकार की गुटबाजी - गीता भुक्कल
Bahadurgarh (Yogender Saini) || पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार की कोई नाराजगी या गुटबाजी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर कॉन्ग्रेस का ग्राफ बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त हरियाणा के अध्यक्ष उदय भान जी की अगुवाई में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हैं।

 गीता भुक्कल आज झज्जर में पार्टी संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई मीटिंग में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। आज कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए डी आर ओ मनोज कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनके सुझाव मांगे। साथ ही संगठनात्मक चुनाव के विषय में भी जानकारी जुटाई। 
इस अवसर पर गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से मजबूत है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ कार्य कर रहा है। इसीलिए किसी प्रकार की कोई नाराजगी या गुटबाजी कांग्रेस पार्टी में नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाते हैं जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को देखा जा सकता है। अमृत योजना के तहत रोहतक संसदीय क्षेत्र के लिए आया पैसा भी घोटाले की भेंट चढ़ गया।
 गीता भुक्कल ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रोजाना दावे तो कर रही है लेकिन आज स्कूलों कि इतनी बुरी स्थिति है कि विद्यार्थी आज उन स्कूलों में पढ़ नहीं सकते। स्कूल की इमारतें जर्जर अवस्था में है वहीं स्टाफ की कमी भी देखी जा सकती है जिस कारण सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है। 
उन्होंने कहा कि एक और सरकार टेबलेट बांटकर शिक्षा को बढ़ावा देने का झूठा प्रचार कर रही है वही करो ना कॉल से पूर्व आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों को यह टेबलेट देने की बात कही गई थी। लेकिन अभी केवल यह 11वीं व 12वीं के बच्चों को ही प्राप्त हुए हैं। 
इससे पूर्व झज्जर पहुंचे कांग्रेस के डी आर ओ मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव शीघ्र होने जा रहे हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं के मन को टटोला जा रहा है क्योंकि मई के अंत तक यह चुनाव संपन्न किए जाने हैं। ताकि कांग्रेस का संगठन मजबूती से जनता के बीच जाकर कार्य कर सकें ।