भिवानी में दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी परिजनों ने की न्याय की मांग

भिवानी के कोर्ट रोड पर स्थित शांति नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला मृतक की पहचान कांता के रूप में हुई इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया इस मामले में मृतक के भाई सोमबीर ने बताया कि उसकी बहन को सास ससुर पति व ननद बार-बार दहेज के लिए परेशान करते थे।

||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी के कोर्ट रोड पर स्थित शांति नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला मृतक की पहचान कांता के रूप में हुई इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया इस मामले में मृतक के भाई सोमबीर ने बताया कि उसकी बहन को सास ससुर पति व ननद बार-बार दहेज के लिए परेशान करते थे लड़की के भाई ने बताया कि लड़का बुलेट बाइक की मांग करता था और इसके साथ-साथ वह शहर में एक प्लॉट की भी मांग करता था वही लड़की के भाई ने बताया कि लड़की के शरीर पर चोट के निशान है उन्होंने आशंका जताई है कि उसकी बहन की हत्या की गई है इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं मृतक का कांता के अन्य परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की के साथ मारपीट की गई है और उसकी हत्या की गई है लड़की को मारकर फंदे से लटकाया गया है लड़की के शरीर पर चोट के निशान है उन्होंने सरकार से और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की जाए और आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में आरोपी लड़के के ताऊ और नाना ने बताया कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं देश के लिए यह गलत है इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए उनके परिवार का कोई दोष नहीं है इस मामले में उन्होंने पुलिस से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवा दिया है इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई के बयान के आधार पर मृतका के पति सास-ससुर घनानंद के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।