बिलासपुर में श्री राम नवमीं पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बिलासपुर में श्री राम नवमीं पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगर के डियारा सेक्टर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में यह आयोजन मंदिर न्यास और जन सहयोग से किया गया। वीरवार सुबह पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नगरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

||Delhi||Nancy Kaushik||बिलासपुर में श्री राम नवमीं पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगर के डियारा सेक्टर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में यह आयोजन मंदिर न्यास और जन सहयोग से किया गया। वीरवार सुबह पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नगरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। तत्पश्चात स्थानीय मातृ शक्ति द्वारा भजन कीर्तन और सुंदर कांड का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया गया।

श्री राम नवमीं पर्व के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। लोगों ने भगवान श्री राम और संपूर्ण दरबार के कतारों में खड़े होकर दर्शन किए। इस अवसर
श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को श्री राम जन्म की बधाई भी दी। मंदिर न्यास के पुजारी पंडित बाबू राम शर्मा ने इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि संसार को मर्यादित रहकर गृहस्थ में जीवन जीने की कला सीखाने वाले प्रभु राम का प्रकाशपर्व कई मायनों में अदभुत है। उन्होंने लोगों से श्री
राम जी द्वारा बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया तथा विश्व शांति और जनमानस के कल्याण की कामना भी की।