बहादुरगढ़ में ओला कैब चालक से मारपीट कर गाड़ी लूटी

बहादुरगढ़ पुलिस ने ओला कैब लूट के तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोलधा गांव के तीन युवकों ने ओला कैब को बुक किया और उसे दिल्ली ले जाने के बहाने गांव लोवा माजरा के पास कच्चे रास्ते में उससे मारपीट कर उसकी गाड़ी को छीन ली और फरार हो गए।

||Delhi||Nancy Kaushik||बहादुरगढ़ पुलिस ने ओला कैब लूट के तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोलधा गांव के तीन युवकों ने ओला कैब को बुक किया और उसे दिल्ली ले जाने के बहाने गांव लोवा माजरा के पास कच्चे रास्ते में उससे मारपीट कर उसकी गाड़ी को छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए गांव सोलधा निवासी इशांत, प्रमोद  व नवीन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
 पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों ने दिल्ली जाने के लिए एक ओला कैब को बुक किया और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास तीनों युवक उसमें सवार हो गए। जिसके बाद वह उसे लोवा माजरा के रस्ते दिल्ली की तरफ जाने को कहा। रास्ते में सुनसान जगह पर तीनों युवकों ने ओला कैब चालक के साथ पहले मारपीट की और उसके बाद उसकी गाड़ी को छीन लिया। ओला कैब चालक ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम में पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ओला कैब चालक से सारी जानकारी जुटाई। जिसके बाद नाकाबंदी की गई और जांच करने के बाद सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान गाड़ी सोलधा गांव में पाई गई। जहां से तीनों लुटेरे युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।