बहादुरगढ़ में चोरों का आतंक...

बहादुरगढ़ में बेखौफ चोरों का आतंक देखने को मिला है। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से चोर ने ढाई लाख रुपए कैश और करीब 1500000 रुपए के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||बहादुरगढ़ में बेखौफ चोरों का आतंक देखने को मिला है। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से चोर ने ढाई लाख रुपए कैश और करीब 1500000 रुपए के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। चोर की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं। जिनमें चोर गेट के ऊपर से कूदकर घर में दाखिल होते और भागते हुए आसानी से देखा जा सकता है। मामला बहादुरगढ़ के देव नगर की गली नंबर 3 में स्थित शिव मंदिर के पास का है। वारदात के समय पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शिरकत करने गया हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ की गली नंबर 3 में शिव मंदिर के पास प्रॉपर्टी डीलर नरेश दलाल के घर में रात के समय चोरी की वारदात हुई है। नरेश जब परिवार के साथ एक शादी समारोह में शिरकत करने गया हुआ था। तो पीछे से रात के समय करीब 2:00 बजे एक चोर गेट के ऊपर से कूदकर घर के अंदर दाखिल हुआ। पहले उसने आसानी से घर के ताले तोड़े और बाद में अलमारी के अंदर रखे सोने और चांदी के आभूषणों को खंगालना शुरू कर दिया। घर में रखे ढाई लाख रुपए कैश और करीब 15 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर ने कैश के साथ 20 तोले सोना के हार, 5 सोने की चैन, अंगूठियां, कान की बालियां, 35 चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण चोरी कर लिए।
प्रॉपर्टी डीलर नरेश ने बताया कि रात के समय वह जब 2:18 पर वापस घर आया तो उसने घर के बाहर लगा ताला खोला और वह स्कूटी अंदर कर रहा था। उसी दौरान चोर अंदर से घर से निकल कर भागा है। उसने चोर का पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस से चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और चोरी किया गया सामान वापस दिलवाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और प्रोपर्टी डीलर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब देखना होगा कि आखिर चोर तक पुलिस कैसे पहुंच पाती है।