पढ़ाई के डर से 11 साल के मासूम ने कर लिया सुसाइड

दादी बोली पढ़ाई कर लो नही तो पापा मारेंगे।इतनी सी बात पर 11 साल के मासूम ने कर लिया सुसाइड।घटना जगाधरी अमर विहार कालोनी की है।जहाँ चौथी में पढ़ने वाले मासूम ने सुसाइड कर लिया।

||Delhi||Nancy Kaushik||दादी बोली पढ़ाई कर लो नही तो पापा मारेंगे।इतनी सी बात पर 11 साल के मासूम ने कर लिया सुसाइड।घटना जगाधरी अमर विहार कालोनी की है।जहाँ चौथी में पढ़ने वाले मासूम ने सुसाइड कर लिया।घटना के बाद से ही परिवार गहरे सदमे है।हर किसी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस की कई टीमें इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
आजकल बच्चे किस दिशा में जा रहे है। उनका मानसिक स्तर किस तरफ जा रहा है ।इस बात का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है जहां केवल दादी के अपने पोते को यह कहने पर पोते ने सुसाइड कर लिया की बेटा तुम पढ़ाई कर लो नहीं तो पापा आकर मारेंगे। बस इतनी सी बात से कमरे में पढ़ते पढ़ते 11साल के बच्चे ने दीवार पर लगे खूंटी से नाडा गले में बांध कर सुसाइड कर लिया।परिवार को अब तक यकीन नही हो पा रहा कि आख़िर ये सब क्या हो गया।
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बुडिया गेट पुलिस चौंकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रामा सेंटर से 11 वर्षीय बच्चे के सुसाइड की सूचना मिली थी।जिसके बाद सीन ऑफ क्राइम यूनिट और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची।बच्चा पढ़ाई को लेकर मानसिक दबाव  में था उसकी दादी ने बोला कि बेटा पढ़ लो नही तो पापा मारेंगे ।बच्चें ने कमरे में पढ़ते पढ़ते ही नाड़े को कमरे में लगी एक खूंटी लटका और गले मे बांध सुसाइड कर लिया। इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आजकल के बच्चे किस दिशा की ओर जा रहे हैं इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है जहां सभी अभिभावक अपने बच्चों को सब सुख सुविधाएं देते है।वही केवल मामूली सी बात पर छोटे से बच्चे का इस तरीके से करना कई बड़े सवाल खड़े करता है ।कि आखिर बच्चों का मानसिक स्तर किस तरफ जा रहा है इस पर विचार करना बहुत जरूरी है क्योंकि ऐसे कई मामले  देशभर से सामने आ चुके हैं। जहां मासूम इस तरीके से अपनी जान गवा चुके है। क्या मां-बाप या परिवार का बच्चों को डांटने का अधिकार भी नहीं है या बच्चों को और समझने और उन्हें टाइम देने की जरूरत है।