बवानी खेड़ा में चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत,पुलिस जुटी जांच में

बवानी खेड़ा में चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत पुलिस जुटी जांच में प्राप्त जानकारी के अनुसार बवानी खेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती रेलगाड़ी से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बवानीखेड़ा के निकट चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया है घायल को गंभीर हालत में भिवानी हॉस्पिटल लाया गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||बवानी खेड़ा में चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत पुलिस जुटी जांच में प्राप्त जानकारी के अनुसार बवानी खेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती रेलगाड़ी से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बवानीखेड़ा के निकट चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया है घायल को गंभीर हालत में भिवानी हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस मामले में पुलिस ने शव 72 घंटे के लिए चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है इस मामले में उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इसकी पहचान हो तो रेलवे पुलिस भिवानी से संपर्क कर सकता है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने बताया कि बवानी खेड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर से एक सूचना प्राप्त हुई थी कि बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया है जो अभी घायल अवस्था में है घायल को एंबुलेंस के माध्यम से भिवानी के सामान्य हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस मामले में उन्होंने बताया कि मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हुई है युवक ने काले रंग की जींस की पेंट में काले रंग की चप्पल पहने हुए हैं उसके शरीर पर कमीज नहीं है इस मामले में उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को इसकी पहचान हो तो वह रेलवे पुलिस भिवानी से संपर्क कर सकते है।