NCP नेता शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि जिसे कोर्ट ने तड़ीपार किया वो देश के गृहमंत्री है। जिसको लेकर हरियाणा राज्य परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने पलटवार करते हुए शरद पवार पर तीखा हमला बोला। असीम गोयल ने कहा कि यह शरद पवार की फ्रस्ट्रेशन है क्योंकि वह सत्ता में नहीं है। मंत्री असीम गोयल ने कहा की शरद पवार उम्र और अनुभव के नाते वरिष्ठ नेता है । इस तरह की भाषा का इस्तेमाल वही कर सकते हैं जो राजनीति में इतने लीन हो जिन्हें सामजिक और इंसानी रिश्ते नहीं दिखते हो। इस तरह का बयान कोई अच्छा मैसेज नही है।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापसी करने वाले हरियाणा के दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की पार्टी है। इसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह असीम गोयल के निशाने पर आ गए। मंत्री असीम गोयल ने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि जिसको कांग्रेस ने ट्रेजडी किंग बनाकर रखा उनको भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बनाया और उनकी पत्नी को विधायक बनाया और उनके बेटे को सांसद बनाया। तब उनको भाजपा जाति और धर्म के पार्टी नहीं नजर आती थी। जब भाजपा ने कहा कि परिवारवाद के नाते इतने लोगों को एक साथ पार्टी में आगे नहीं बढ़ा सकते, तब उनको भाजपा जाति और धर्म की पार्टी दिखाई देने लग गई। मंत्री असीम गोयल ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह एक मौका परस्त नेता है।
हाल ही में अंबाला में कुमारी शैलजा के नेतृत्व में जन सन्देश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें पोस्टरों में कांग्रेस के स्थानीय सांसद वरुण मुलाना की फोटो तक भी नजर नहीं आई और न ही सांसद वरुण चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे। जिसको लेकर मंत्री असीम गयल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस एक विचार की पार्टी नहीं है। ये तो व्यक्तियों का एक समूह है जो राजनीति की दुकान खोल कर बैठे हैं। किसकी दुकान में कितना सामान वो तो एक सेल लगाने वाले की तरह है । इनकी समाज के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है। ये तो गुट है और ये लोग न अपनी पार्टी और न ही समाज का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस इसी तरह खत्म हो जाएगी।