रोहतकः पुलिस ने 37 बदमाशों के ठिकानों पर की छापेमारी

गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने आज रोहतक रेंज में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के ठिकानों पर सुबह 6 बजे से छापेमारी शुरू कर एक विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भिवानी जिला में संदिग्ध 37 अपराधियों जो गैंग बनाकर अपराध करते है, उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई।

||Delhi||Nancy Kaushik||गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने आज रोहतक रेंज में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के ठिकानों पर सुबह 6 बजे से छापेमारी शुरू कर एक विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भिवानी जिला में संदिग्ध 37 अपराधियों जो गैंग बनाकर अपराध करते है, उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में जिला पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे तथा जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराधों को लेकर हरियाणा पुलिस पूर्णतया सजग है। 
 भिवानी के डीएसपी विरेंद्र सिंह ने छापामार कार्रवाई के दौरान बताया कि रोहतक रेंज के आईजी के राकेश आर्य के निर्देश पर रोहतक रेंज से जुड़े जिलों में गैंगस्टरों व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया है। यह सर्च अभियान सुबह छह: बजे से शुरू हो गया था। भिवानी जिला में ऐसे 37 ठिकानों को चिह्नित कर वहां छापेमारी की गई है, इसके लिए 37 टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर ही है, जिसके लिए 215 पुलिसकर्मी शामिल है। जो इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे है। 
 उन्होंने बताया कि भिवानी जिला में मुख्य तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे दीपक उर्फ टीनू हरियाणा, भिवानी के सिवानी क्षेत्र के गांव मिठी गैंगस्टर सोनू मिठी सहित भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र के हंसराज उर्फ हंसा सहित इनके सहयोगियों व अन्य बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है तथा इसे जो भी संदिग्ध सामान प्राप्त हो रहा है, उसको जब्त किया जा रहा है, ताकि अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके तथा गैंग बनाकर सामूहिक अपराध करने की प्रथा को खत्म किया जा सकें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ऐसे अपराधियों व उनके सहयोगियों को पुलिस किसी भी हालत में बख्शेगी नहीं। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।