अनलॉक-1 में हरियाणा रोडवेज की बसें दिल्ली को छोड़ सभी रूटों पर बहाल...

अनलॉक-1 के तीसरे दिन हरियाणा रोडवेज की बसें दिल्ली को छोड़ सभी रूटों पर बहाल, 74 दिन बाद फ़तेहाबाद बस स्टेंड से शुरू हुई बस सेवा |

अनलॉक-1 में हरियाणा रोडवेज की बसें दिल्ली को छोड़ सभी रूटों पर बहाल...

फ़तेहाबाद (सतीश खटक) || अनलॉक-1 के तीसरे दिन हरियाणा रोडवेज की बसें दिल्ली को छोड़ सभी रूटों पर बहाल, 74 दिन बाद फ़तेहाबाद बस स्टेंड से शुरू हुई बस सेवा, फ़तेहाबाद से चंडीगढ़, पंचकूला, जयपुरसिरसा और पंजाब के लिए बस सेवा हुई शुरु, यात्रियों की संख्या रही कम, 30 से अधिक सवारी बस में नहीं बैठेगीटिकटो की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग, बसों में सेनेटाइजर करवा कर बैठाए जा रहे यात्री, सभी यात्रियों का रिकार्ड किया जा रहा दर्ज।

  अनलॉक-1 के तीसरे दिन आज हरियाणा रोडवेज बस की दिल्ली को छोड़कर सभी रूटों पर सेवाएं बहाल कर दी गई। मंगलवार को हरियाणा रोडवेज विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए थे कि सभी जरूरी लोकल और मेन रोड पर रोडवेज की बसें शुरू की जाएं जिसके बाद आज बुधवार को फ़तेहाबाद में 74 दिन बाद बस स्टैंड से रोडवेज बस सेवा शुरू हुई। फतेहाबाद बस डिपो के इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि फतेहाबाद से पंचकूला, चंडीगढ़, जयपुर, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा और पंजाब सहित फतेहाबाद से रतिया, टोहाना, भुना सहित लोकल रूट पर भी बस सेवा बहाल कर दी गई है।

  इंचार्ज ने बताया कि हालांकि आज पहला दिन है इसलिए यात्रियों की संख्या कम है और बसों का संचालन भी यात्रियों की संख्या के हिसाब से क्या किया जा रहा है। कोरोना महामारी से बचाव के तौर पर सावधानी के लिए बसों में बैठने से पहले यात्रियों के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं और उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा रोडवेज विभाग यात्रियों का रिकार्ड अपने पास दर्ज कर रहा है। बसों में सिर्फ 30 यात्री ही बैठने के आदेश हैं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि डिपो से बस के संचालन से पहले बस को सैनिटाइजर किया जाएगा और वापस लौटने पर भी बस को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं बस स्टैंड पर आज यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्रियों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को सफर करने में आसानी होगी। रोडवेज विभाग के परिचालक अमित शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से उन्हें मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं और यात्रियों को कोरोना से सावधान रहकर ही यात्रा करवाई जाए यह सुनिश्चित किया गया है।