प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी ने नारनौंद हलका के गांव पेटवाड़, सुलचानी, कागसर, राजथल,मिलकपुर, खेड़ी रोज व नारनौंद कस्बा का दौरा किया इस दौरान ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं के साथ डॉक्टर अजय चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया
नारनौंद कस्बे में पहुंचने पर कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा करके डॉक्टर अजय चौधरी का शानदार स्वागत किया गया इस दौरान ग्रामीणों ने सम्मान की सूचक पगड़ी पहनाकर व गद्दा देकर उनको सम्मानित किया गया।
डा अजय चौधरी ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत में विभिन्न गांव में आज जनसंपर्क कर रहा हूं और कांग्रेस पार्टी द्वारा 11 अगस्त को नारनौंद की अनाज मंडी में एक जनसभा रखी गई है उसी का निमंत्रण देने के लिए गांव-गांव जा रहा हूं और लोगों को न्योता दे रहा हूं ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रैली में शामिल हो
और लोगों का सहयोग समर्थन व आशीर्वाद मुझे गांव-गांव में मिल रहा है
उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमें समर्थन मिल रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी जनसभाओं से कांग्रेस के पक्ष में एक माहौल बन रहा है और लोगों को हम संदेश भी दे रहे हैं की आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 10 साल का मौका मिला लेकिन 10 साल में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं कर्मचारी आंदोलन पर हैं किसानो के साथ इन्होंने अत्याचार किया और बीजेपी सरकार से हर वर्ग परेशान है
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को 10 साल तक झूठ बोलती रही।
उन्होंने नारनौंद हलके के बारे में बोलते हुए कहा कि पीने के पानी की हल्के में ज्यादा कमी है बिजली की कमी है नारनौद हल्के को विकास की बहुत ज्यादा जरूरत है पिछले 5 साल में हल्के में कोई भी विकास के कार्य नहीं हुए हल्का लगातार पिछड़ता जा रहा है
उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को नारनौंद की अनाज मंडी में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचेगी उसके साथ-साथ प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता भी इस जनसभा को संबोधित करेंगे