अंबाला में शहर विधानसभा को लेकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमे आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व राज्यसभा सांसद सुशिल गुप्ता नेकी शिरकत 

कार्यकर्ता सम्मेलन अंबाला शहर विधानसभा को लेकर आयोजित किया गया था। जहाँ नवीन जय हिन्द व सुशिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनावो में मजबूती से उतरने व दिल्ली माडल को जनता के बीच जाने का गुरमन्त्र दिया। नवीन जयहिंद ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे

अंबाला में शहर विधानसभा को लेकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमे आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व राज्यसभा सांसद सुशिल गुप्ता नेकी शिरकत 

आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनावो को लेकर पूरे तरीके से एक्टिव है और पार्टी ने टिकटों के वितरण को लेकर माथापच्ची शुरू भी कर दी है। आज अंबाला में शहर विधानसभा को लेकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमे आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व राज्यसभा सांसद सुशिल गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओ को चुनावो में किन तैयारियों व मुद्दों के साथ जाना है इसको लेकर चर्चा की। हरियाणा में विधानसभा चुनावो की तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कसते हुए तैयारियां व रणनीति बनाना शुरू कर दी है। आज अंबाला शहर में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमे आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व राज्यसभा सांसद सुशिल गुप्ता ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ता सम्मेलन अंबाला शहर विधानसभा को लेकर आयोजित किया गया था। जहाँ नवीन जय हिन्द व सुशिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनावो में मजबूती से उतरने व दिल्ली माडल को जनता के बीच जाने का गुरमन्त्र दिया। नवीन जयहिंद ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। नवीन जयहिंद ने कहा भाजपा हरियाणा में कहीं मजबूत नही है। इस दौरान जय हिन्द ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर तंज कसा और कहा स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग की जीभ स्वस्थ है बाकि प्रदेश में कोई स्वस्थ नही है। अंबाला में पत्रकारो से बात करते हुए राज्यसभा सांसद सुशिल गुप्ता ने कहा भाजपा को विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहिए उन्हें पाकिस्तान , कश्मीर या जातिवाद पर वोट नही मांगने चाहिये क्यूंकि जनता को विकास के इलावा इन मुद्दों से कुछ लेना देना नही है।