भिवानी: चिरंजीव कॉलोनी में पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्र वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
भिवानी: चिरंजीव कॉलोनी में पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्र वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
भिवानी की चिरंजीव कॉलोनी में पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब पिछले 15 दिनों से पेयजल की समस्या हल नहीं हुई और अधिकारियों ने बार-बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाए इससे परेशान होकर क्षेत्र वासियों ने भिवानी के घंटाघर चौक पर स्थित शिकायत केंद्र पर पहुंचकर अपना रोष जताया।
||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी की चिरंजीव कॉलोनी में पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब पिछले 15 दिनों से पेयजल की समस्या हल नहीं हुई और अधिकारियों ने बार-बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाए इससे परेशान होकर क्षेत्र वासियों ने भिवानी के घंटाघर चौक पर स्थित शिकायत केंद्र पर पहुंचकर अपना रोष जताया इसकी सूचना पर थाना शहर पुलिस भिवानी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया इसके साथ-साथ विभाग के जेई और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों को जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से भिवानी की चिरंजीव कॉलोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर क्षेत्र वासियों ने कई बार अधिकारियों को फोन किए लेकिन अधिकारियों ने आमजन के फोन उठाना भी सही नहीं समझा जिससे परेशान होकर क्षेत्र वासियों ने आज मजबूरी वश भिवानी के घंटाघर चौक पर स्थित शिकायत केंद्र पर पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विभाग के जेई मौके पर पहुंचे और कहा कि जल्द ही क्षेत्र की पेयजल समस्या को दूर कर देंगे पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति में दिक्कत होने के कारण यहां पर बनी हुई है जल्दी ही इसे दूर कर दिया जाएगा वहीं विभाग के रवैया के कारण क्षेत्र वासियों में काफी रोष है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है अधिकारियों को कई बार फोन करते हैं अधिकारी फोन नहीं उठाते उसके साथ साथ उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि मजबूरी में आज मैंने अपनी समस्या को लेकर शिकायत केंद्र पर आना पड़ा वहीं उन्होंने कहा कि अभी तो नहीं है लेकिन विभाग अभी भी पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रहा इसके साथ-साथ महिलाओं ने भी कहा कि पेयजल के कारण मैंने काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो उन्हें जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा इसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सत्येंद्र मोहन ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है लेबर कॉलोनी में जो सप्लाई आ रही है वह पीछे कई जगह पर लीक है जब इस बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हैं तो अधिकारी कहते हैं कि उनके पास वाली ठीक करवाने के लिए पैसे नहीं है उन्होंने कहा कि इससे पहले इतनी बुरी हालत कभी भी नहीं हुई कि विभाग के पास वाल्व को ठीक करवाने के पैसे ना हो उन्होंने कहा कि हम आम जनता के साथ हैं जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तब तक उनके साथ खड़े है।
JE कपिल ने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली की आपूर्ति में दिक्कत होने के कारण क्षेत्र में पानी की दिक्कत हो गई है जल्द ही इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पहले की तरह सुचारू कर दी जाएगी।