भाजपा सांसद, कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला फूंका
महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण सहित अन्य आरोप लगाने को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में सामाजिक संगठन भी मैदान में आ गए हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संगठनों ने भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी व न्यायपालिका से फांसी का सजा की मांग भी उठाई।

||Delhi||Nancy Kaushik||महिला खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण सहित अन्य आरोप लगाने को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में सामाजिक संगठन भी मैदान में आ गए हैं। इसी कड़ी में सामाजिक संगठनों ने भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी व न्यायपालिका से फांसी का सजा की मांग भी उठाई।
रविवार को दादरी के झाड़ू सिंह चौक पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एकजुट हुए और सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण फौगाट की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिन बेटियों ने देश के लिए मेडज जीते हैं और उन्हीं का शोषण किया गया है। ऐसे में देश कैसे मेडलों की आश कर सकता है। बृजभूषण शरण ने जो किया है उसे न्यायपालिका कठोर दंड दें।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शहीद भगत सिंह सेना के अध्यक्ष कृष्ण फौगाट ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ घिनौनी हरकत करने वाले दरिंदो को फांसी होनी चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के नियमों का मजाक उड़ाया जा रहा है, ऐसे में हमारी बहन बेटियां सुरक्षित कैसे रहेंगी। अगर सरकार ने संज्ञान ने लिया तो सामाजिक संगठन आमजन के साथ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
p24news