रेड मे पकड़े गए कृषि में उपयोग होने वाले 724 यूरिया बैग

मंगलवार को जहां कृषि विभाग की टीम ने बंद पड़ी फैक्ट्री में बने गोदाम से 857 कट्टे नीम कोटिड यूरिया के पकड़े थे तो वहीं एक बार फिर से  हाफिजपुर में एक गोदाम में अवैध रूप से रखे गये यूरिया की खेप को बरामद किया है। वहां पर इस अवैध गोदाम में 724 यूरिया के कट्टे रखे पाए गए  हैं।

||Delhi||Nancy Kaushik||मंगलवार को जहां कृषि विभाग की टीम ने बंद पड़ी फैक्ट्री में बने गोदाम से 857 कट्टे नीम कोटिड यूरिया के पकड़े थे तो वहीं एक बार फिर से  हाफिजपुर में एक गोदाम में अवैध रूप से रखे गये यूरिया की खेप को बरामद किया है। वहां पर इस अवैध गोदाम में 724 यूरिया के कट्टे रखे पाए गए  हैं।
कृषि अधिकारी हरीश पांडेय ने बताया कि विभाग की टीम को इस बारे में सूचना मिली थी. जिसको लेकर गोदाम पर पुलिस के साथ रेड की गई। चौधरी इंटर प्राइजेस के नाम पर रजिस्टर्ड गोदाम से एनएफएल व कृभको के 724 कट्टे मिले हैं। उन्होंने बताया कि आशंका है कि इन्हें फैक्ट्री में सप्लाई के लिए लाया गया था, सरकार द्वारा बार-बार प्रयास किए जाने पर भी अवैध खाद का कारोबार यमुनानगर में धड़ल्ले से चल रहा है कृषि विभाग खाद की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसने का पूरा प्रयास कर रही है लेकिन फिर भी खाद की कालाबाजारी करने वाले लोग अपने मुनाफे के लिए किसानों के हकों पर डाका डाल रहे हैं. वहीं  प्राइवेट डीलर और सप्लायर को दिसंबर 22 से  खाद बंद है. कृषि विभाग द्वारा  कट्टों की गिनती पूरी होने के बाद पुलिस में एफआईआर करवाई गई ।
वहीं पर थाना छप्पर प्रभारी ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से उन्हें शिकायत मिल चुकी है जिस पर एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी और  दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
जिस तरह से कृषि विभाग लगातार कृषि में उपयोग होने वाले यूरिया खाद को पकड़ रहा है उसको देख कर लगता है कहीं ना कहीं कृषि विभाग अब एक्शन मोड  में आया हुआ है और इसी महीने में 5 गोदामों पर रेडकर लगभग 10,000 कट्टे बरामद किए हैं. देखना होगा कि प्लाईवुड में जाने वाले इस खाद पर आगे भी कितनी रोक लगेगी।