कुशक नंबर 2 गांधी विहार एक्सटेंशन में एक्सटेंशन बना भू माफियाओं का गढ़
भू-माफियाओं द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय विधायक संजीव झा ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया और वह माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही गई लेकिन यह तमाम बातें सिर्फ पॉलीटिकल स्टंट ही लग रही है क्योंकि बुराड़ी विधानसभा में विधायक द्वारा लाख प्रयास करने के बाद भी भू-माफिया सक्रिय है।

||Delhi||Nancy Kaushik||भू-माफियाओं द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय विधायक संजीव झा ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया और वह माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही गई लेकिन यह तमाम बातें सिर्फ पॉलीटिकल स्टंट ही लग रही है क्योंकि बुराड़ी विधानसभा में विधायक द्वारा लाख प्रयास करने के बाद भी भू-माफिया सक्रिय है। ऐसी स्थिति में सवाल खड़ा होता है या तो माफियाओं के जहन में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन का खौफ नहीं या फिर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के मिले होने के कयास लगाए जा रहे है।
आपको बता दें बुराड़ी कादी विहार एक्सटेंशन गंगा विहार में जो प्लॉटिंग की जा रही है उसके पीछे प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि व कुछ बिल्डर्स का हाथ बताया जा रहा है। शासन-प्रशासन की मिलीभगत से सीधे साधे भोले-भाले लोगों को फसाया जा रहा है और बड़ी आसानी से यहां प्लॉट बेचे जा रहे हैं। कॉलोनी तो यहां बसाई जा रही है लेकिन मूलभूत सुविधाएं अभी तक दूर से दूर नजर नहीं आ रही।
फिलहाल आपको बता देंगे हाल ही में बशीर नाम के बिल्डर्स ने कुछ गरीब लोगों के साथ जमीन खरीदने बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया था पीड़ितों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बसीर बिल्डर्स को गिरफ्तार कर लिया और वही अभी भी फर्जीवाड़ा बुराड़ी में लगातार जारी है । अभी शासन-प्रशासन कालोनाइजरों को लेकर सख्त नजर नही आ रहा।जरूरत है प्रशासनिक अधिकारी दोषियों पर कार्यवाही करें ताकि भविष्य में गरीब लोगों को अपने ही घर से बेघर ना होना पड़े।
p24news