विजेंद्र योगी ने जीता उत्तर भारत योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ योगी का खिताब

जाट धर्मशाला में आयोजित जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन व महर्षि पतंजलि योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर भारत योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ योगी का खिताब विजेंद्र योगी ने जीता। जबकि महेश कुमार उपविजेता रहे। लड़कियों के वर्ग में कुमारी विधि श्रेष्ठ योगी तथा कुमारी सृष्टि उप विजेता बनी।

||Delhi||Nancy Kaushik||जाट धर्मशाला में आयोजित जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन व महर्षि पतंजलि योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर भारत योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ योगी का खिताब विजेंद्र योगी ने जीता। जबकि महेश कुमार उपविजेता रहे। लड़कियों के वर्ग में कुमारी विधि श्रेष्ठ योगी तथा कुमारी सृष्टि उप विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को जीव एकता फाउंडेशन के महासचिव संजय कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवीर पटेल, सतीश कौशिक, रविदत्त शर्मा सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका कुमारी राजबाला, नीरज, लक्ष्मण सिंह देशवाल, तिलकराम, लेखराम, आशीष, तनु बड़ोद, प्रशांत योगी, मनीष दुर्गापुर ने निभाई।

योगाचार्य गुरमेश सिंह ने बताया कि इसमें उत्तर भारत के लगभग 10 राज्यों के 350 योगासन खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में 5 से 8 लड़कियों के वर्ग में मन्नत, निष्ठा, बबीता, 8 से 12 आंचल, शिविका, लक्षिता, मुस्कान 15 से 18 वर्ष तनीषा, अंजलि, काजल, 18 से 21 वर्ष रेनू, शोभा, तनु, 21 से 24 आयु नेहा, अंजलि, सिमरन, 24 से 30 तानिया, निर्मल, सरस्वती अव्वल रहीं। इसी प्रकार 5 से 8 वर्ष लड़कों के वर्ग में देवा, अविनाश, रिहान, 8 से 12 वंश, हर्ष कुमार, गर्वित, 12 से 15 महेश, बहादुर, सुधांशु, 15 से 18 वर्ष जयेंद्र, विशाल, संतोष कुमार, 30 से 40 सोनू, नीरज, तिलकराम अव्वल रहे।