प्रधानमंत्री मोदी ने केरल को दिया गया वंदे भारत का तोफा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की 16 वीं वंदे भारत को हरी झंड़ी दिखाकर आज यानि 25 अप्रैल 2023 को रवाना किया गया। केरल को यह प्रधानमंत्री की तरफ से बेहद खास तोहफा है।

||Delhi||Nancy Kaushik||देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की 16 वीं वंदे भारत को हरी झंड़ी दिखाकर आज यानि 25 अप्रैल 2023 को रवाना किया गया। केरल को यह प्रधानमंत्री की तरफ से बेहद खास तोहफा है। आपको बता दे ये ट्रेन तिरुवनतपुरम से कासरगोड़ दौडेगी। कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, थ्रिसर टिरुर, कोझिकोड़ आदी स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 16 कोच है। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंड़ी दिखाई , इस दौरान आरिफ मोहमद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और सांसद शशि थरुर भी मौजूद रहे। आपको बता दे 22 अप्रैल को कोची एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
p24news