गुरुग्राम के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

गुरुग्राम कांग्रेस नेता पंकज डावर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने दिल्ली दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर जाकर कांग्रेस का दामन थामा आपको बता दें कि गुरुग्राम के बीड़ी वाले बाग से एकत्रित होकर दर्जनों गाड़ियों पर सवार होकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली गुरु रकाबगंज रोड पहुंचे जहां राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सबको कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस का सदस्य बनाया।

||Delhi||Nancy Kaushik||गुरुग्राम कांग्रेस नेता पंकज डावर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने दिल्ली दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर जाकर कांग्रेस का दामन थामा आपको बता दें कि गुरुग्राम के बीड़ी वाले बाग से एकत्रित होकर दर्जनों गाड़ियों पर सवार होकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली गुरु रकाबगंज रोड पहुंचे जहां राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सबको कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस का सदस्य बनाया।

गुरुग्राम विधानसभा से कांग्रेस नेता पंकज डावर ने गुरुग्राम के सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई 2014 के बाद पहली बार इतनी भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस का दामन संभाला है दरअसल कांग्रेस में शामिल होने वाले कई समाजसेवी आए थे तो वहीं कई आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी थे बैंक के पूर्व अधिकारी से लेकर तमाम सम्मानित कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस का दामन थामा जिसका उत्साह पंकज डावर के बयानों से छलक रहा है। हालांकि कांग्रेस में इतनी बड़ी संख्या में शामिल होने के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी अपनी खुशी जाहिर की और आगामी जी चुनाव के लिए इन सब पर अपना भरोसा जताया।

गुरुग्राम के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने कांग्रेस का दामन थामने के बाद कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा जताया और साथ ही एक कुशल नेतृत्व में पर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कर्नाटक जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता हरियाणा में सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं और यही वजह है कि लगातार दूसरे दलों से कांग्रेस में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है हालांकि उत्साह 2024 के चुनाव में कितना काम आता है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन जिस तरह से कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है उससे साफ है कि आगामी चुनाव में बीजेपी और जेजेपी की मुश्किलें बढ़ने वाली जरूर है।