भिंडरावाला के गांव से पकड़ा गया भगोड़ा अमृतपाल
करीब एक महीने से फरार खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल आखिरकार मोगा पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। आपको बता दे कि पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के गांव रोडे से गिरफ्तार किया है जो की जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है।

||Delhi||Nancy Kaushik||करीब एक महीने से फरार खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल आखिरकार मोगा पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। आपको बता दे कि पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के गांव रोडे से गिरफ्तार किया है जो की जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है। पुलिस ने अमृतपाल को सरेंडर के बाद गिरफ्तार किया है। भिंडरावाला के भतीजे ने जानकारी दी कि अमृतपाल शनिवार देर रात ही रोडे गांव पहुँचा था।
अमृतपाल पर कई मामले पंजाब पुलिस में दर्ज है लेकिन अमृतपाल हर बार पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। करीब एक महीने से अमृतपाल फरार था जिस कारण पंजाब पुलिस की काबिलियत पर काफी सवाल खड़े हो रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भगोड़े अमृतपाल ने गुरुद्वारे में शरण ले रखी थी जिसकी सूचना पुलिस को एक ग्रंथी ने दी जिसके बाद पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया और उसे बठिंडा एयरपोर्ट ले गई जहां से उसे एयरलिफ्ट करके असम भेजा जाएगा। इससे पहले उसका मेडिकल किया जा रहा है।
p24news