पंडित केदारनाथ शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच कैंप

अंबाला के शक्ति नगर में आज पंडित केदारनाथ शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच कैंप। पूर्व मंत्री पंडित विनोद शर्मा और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने की शिरकत। भारी संख्या में वार्ड वासियों ने कैंप में लिया हिस्सा। वही जनता ने पंडित विनोद शर्मा और मेयर शक्ति रानी शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मानवता का धर्म बखूबी निभा रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।

||Delhi||Nancy Kaushik||अंबाला के शक्ति नगर में आज पंडित केदारनाथ शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच कैंप। पूर्व मंत्री पंडित विनोद शर्मा और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने की शिरकत। भारी संख्या में वार्ड वासियों ने कैंप में लिया हिस्सा। वही जनता ने पंडित विनोद शर्मा और मेयर शक्ति रानी शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मानवता का धर्म बखूबी निभा रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे। कैंप में खुद पंडित विनोद शर्मा ने अपने बीपी की जांच करवाई।
अंबाला में पिछले काफी समय से पंडित केदारनाथ शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंबाला की विभिन्न जगहों पर निशुल्क मेडिकल इव रक्त जांच कैंप लगाया जाता है इसी कड़ी के चलते आज शहर के शक्ति नगर में इस कैंप का आयोजन किया गया जिसमे अंबाला की मेयर और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वही इस कैंप में भारी संख्या में वार्ड वासियों ने भी हिस्सा लेकर अपनी जांच करवाई इस कैंप में लोगों को मुफ्त इलाज के साथ साथ दवाइयां भी प्रदान करवाई जाती है वही बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए फर्स्ट इन क्लास में उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है जिसके जरिए बच्चों को फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है ! मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने बताया की हर रविवार को ये कैंप लगाए जाते है और हर हफ्ते लगभग 600 लोग इसमें इलाज करवाते है जिसका मतलब है की साल भर में 50000 लोग अपना इलाज कैंप में करवाते है इसके साथ उन्हें दवाइयां भी दी जाती है।
वही कैंप में आए लोगों ने भी पूर्व मंत्री विनोद शर्मा और मेयर शक्ति रानी शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा की वो सराहनीय कार्य कर है और मानवता का धर्म बहुत ही अच्छे से निभा रहे हैं ।