हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने रविवार को शहरी क्षेत्र में तूफानी दौरा करके जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान वे शहरवासियों से सीधे मिले और कहा कि हिसारवासी उनके परिवार का हिस्सा हैं
हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने रविवार को शहरी क्षेत्र में तूफानी दौरा करके जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान वे शहरवासियों से सीधे मिले और कहा कि हिसारवासी उनके परिवार का हिस्सा हैं और भविष्य में भी ये रिश्ता कायम रहेगा।

हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने रविवार को शहरी क्षेत्र में तूफानी दौरा करके जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान वे शहरवासियों से सीधे मिले और कहा कि हिसारवासी उनके परिवार का हिस्सा हैं और भविष्य में भी ये रिश्ता कायम रहेगा।
रणजीत सिंह ने krishna nagar , सब्जी मंडी क्षेत्र में जनसभा की और क्षेत्रवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बराबर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया है। भाजपा सरकार का सदैव यह प्रयास रहा है कि देश के हर नागरिक को समान अधिकार व समान सुविधाएं मिले और इसी नीति पर चलते हुए सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने व्यापारियों व छोटे दुकानदारों के लिए भी लाभकारी नीतियां लागू की है। व्यापारियों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार ने बीमा योजना लागू की है, ताकि किसी आपदा के समय व्यापारी के नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे मतदान दिन अपना एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करें ताकि देश को विकसित बनाने में हम अपना योगदान दें सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. कमल गुप्ता एवं पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहरवासियों ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहयोग देने की ठान ली है। हर क्षेत्र की जनता साफ व स्वच्छ छवि के नेता रणजीत सिंह को सांसद बनाने को बेताब है।
p24news