आप सांसद राघव चड्ढा:आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल कीजिए ना की परिणीति के बारे में !

हाल ही में मुम्बई में साथ दिखाई दिए आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, इन दिनों दोनों की नज़दीकियों की खबरें हर तरफ सुनने को मिल रही है सुत्रों की माने तो दोनों शादी भी करने वाले हैं।

||Delhi||Nancy Kaushik||हाल ही में मुम्बई में साथ दिखाई दिए आप सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, इन दिनों दोनों की नज़दीकियों की खबरें हर तरफ सुनने को मिल रही है सुत्रों की माने तो दोनों शादी भी करने वाले हैं। आप सांसद राघव चड्ढा से जब परिणीति के बारे मे पुछा गया तो उन्होने हँसकर कहा कि आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल कीजिए ना की परिणीति के बारे में ।

राघव और परिणीति में बहुत पुराना कनेक्शन है दरअसल दोनों नें साथ में ब्रिटेन से पढ़ाई की है। दोनों ही पढ़ाई में बेहद होशियार थे और पढ़ाई खत्म होने के बाद एक दुसरे के साथ टच में थे लेकिन दोनों में से किसी ने अभी तक एक दुसरे को डेट करने की बात पर कोई बयान नही दिया है।

परिणीति के करियर की बात करे तो वह 'चमकीला' और 'कैप्सुल' जैसी फिल्मों में आने वाले समय में नज़र आएंगी।