||Delhi||Nancy Kaushik||सुना था प्यार अंधा होता, लेकिन प्यार अंधे के साथ हत्यारा भी हो सकता है, ये नही सुना था। भिवानी सीआईए-2 ने ऐसे हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने प्रेम के किस्से जग जाहिर होने के डर से प्रेमिका के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया तथा अपने ही फार्म हाऊस की जमीन में गाड़ दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक मोनिका का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को 8 दिन के रिमांड पर लिया, ताकि इस मामले में और खुलासे किए जा सकें।
बता दे की सोनीपत के गुमड़ गांव में अपनी मौसी के साथ रहने वाली 22 वर्षीय मोनिका को गांव गुमड़ के ही व्यक्ति सुनील उर्फ शीला ने बहला फुसलाकर कर प्रेम रचाया और गाजियाबाद कोर्ट में शादी की। सुनील ने परिजनों व पहली पत्नी के डर से प्रेमिका मोनिका की सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में सीआईए स्टाफ 2 पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि सोनीपत के गांव गुमड़ की रहने वाली महिला रोशनी देवी ने अपनी बहन की बेटी मोनिका की गुमशुदगी व अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया था उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रोशनी ने गांव के ही एक व्यक्ति सुनील उर्फ शीला के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि मोनिका को पढ़ने के लिए कनाडा भेजा था और आरोपी ने उसे बुलाकर अपहरण किया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच भिवानी सीआईए 2 को सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि 2 अप्रैल को आरोपी सुनील और शीला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोनिका को कनाडा से बहला फुसलाकर बुलाया फिर वापस भेज दिया। इस प्रकार से दो-तीन बार उसे बुलाया व वापस भेजा गया। आरोपी सुनील ने शादी शुदा होने के बावजूद मोनिका से गाजियाबाद कोर्ट में मई 2022 को शादी की लेकिन बाद में जब आरोपी सुनील को लगा कि उसका भेद खुल जाएगा व उसकी पहली पत्नी व परिजनों को पता चल जाएगा तो उसने अपना भेद छुपाने के लिए डर के मारे मोनिका के सिर में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी व अपने गन्नौर फार्म हाउस में मोनिका के शव को जमीन में लगभग 10 फीट नीचे दबा दिया। इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर सोनीपत के गन्नौर में आरोपी के फार्म हाउस पर जमीन के नीचे दबाई गई मोनिका की डेड बॉडी को बरामद किया गया। जिसका पोस्टमार्टम आज करवाया जा रहा है। इस पूरे मामले में अन्य तत्वों के खुलासे करने के लिए जानकारी है। साथ ही बताया की आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
दो बच्चों का बाप हैं आरोपी सुनील उर्फ शीला ! हत्या का आरोप सुनील उर्फ शीला की उम्र लगभग 35 साल की हैं और आरोपी शादी शुदा हैं व आरोपी के एक लडक़ा व एक लडकी हैं। 22 वर्षीय मोनिका रोहतक के बालंद की रहने वाली थी व सोनीपत के गुमड़ गांव में अपनी मौसी रोशनी के पास रहती थी। मोनिका कनाडा में पढ़ती थी।