||Delhi||Nancy Kaushik||साइबर सिटी में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के बाद से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के सभी चौक चौराहों के पास गंदगी के ढेर लगे है और सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है।वही इस मामले में सफाई कर्मी यूनियन के पदाधिकारियों की माने तो सरकार सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में लगी है। सफाई क्रमियों का कहना है कि हम सरकार और नगर निगम अधिकारियों के सामने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सफाई कर्मचारियों की सैलरी समय पर देने और सफाई कर्मचारियों के पास भी बैठने का एक स्थान निर्धारित करने जैसी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे है।
आपको बता दें की साइबर सिटी में तकरीबन 7 हज़ार सफाई कर्मचारियों के हाथ शहर की सफाई और कूड़े के उठान का जिम्मा है और यह सभी सफाई कर्मी बीते 3 दिन से हड़ताल पर बैठे हुए है....सफाई कंर्मियो की यूनियन के पदाधिकारियों की माने तो उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों के सामने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी जायज मांगो को रखा है लेकिन जब सारी कोशिशें नाकाम हो गयी तभी उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाने का फैलसा लेना पड़ा।
वही हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी जारी करते हुए कहा के अगर 3 दिन के भीतर उनकी मांगों को नही माना गया तो यह हड़ताल अनिश्चित कालीन हड़ताल में तब्दील हो जाएगी....यानी आने वाले कुछ दिन शहर की सफाई व्यवस्था पर भारी पड़ने वाले दिखाई देने लगे है। वही इस मामले में नगर निगम की सफाई कामगार यूनिय के पदाधिकारियों की माने तो उन्होंने काफी समय तक इन जायज मांगो को लेकर निगम अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन जब सुनवाई नही हुई तो हड़ताल जैसा फैसला लेना पड़ा।