गुरुग्राम-साइबर सिटी में सिलेंडरों के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग की रेड
साइबर सिटी में चल रहे गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खेल का सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने भंडाफोड़ किया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम पर छापा मार कर 243 रसोई गैस के सिलेंडरों को जब्त किया।

||Delhi||Nancy Kaushik||साइबर सिटी में चल रहे गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खेल का सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने भंडाफोड़ किया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम पर छापा मार कर 243 रसोई गैस के सिलेंडरों को जब्त किया। साक्षी इंटरप्राइजेज के नाम से अवैध रूप से ग्रुप चलाया जा रहा था। दरअसल सीएम फ्लाइंग स्क्वायड को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम के कादीपुर रोड स्थित बलरामपुर में अवैध रूप से रसोई गैस गोदाम चलाया जा रहा है। इस सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने फूड सप्लाई विभाग को साथ ले छापा मारा। छापे के दौरान टीम को मौके से बड़ी तादाद में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इस फर्जी गोदाम से गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही थी । यही नहीं साक्षी इंटरप्राइजेज ने अवैध रूप से गोदाम भी बनाया हुआ था। इतना ही नही रेड के दौरान टीम ने मौके पर गोदाम के अंदर एक बोरवेल को भी सील किया जो अवैध रूप से किया गया था। यही नहीं इस गोदाम पर बिजली की चोरी भी की जा रही थी। फिलहाल टीम ने मौके से बरामद हुए तमाम सिलेंडर को कब्जे में लेकर गोदाम के संचालक सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीम की माने तो यह लोग महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज नयागांव भोंडसी से गैस सिलेंडर ट्रकों में लेकर आते थे और यहां हजार रुपए में यह सिलेंडर बेचे जाते थे। टीम की माने तो सुनील कुमार ने कबूल किया है कि वह अपनी कंपनी के नाम पर ही सिलेंडर सप्लाई कर रहा था। उसके पास गोदाम के कोई वैध कागजात नहीं थे। बावजूद वह रसोई गैस की कालाबाजारी कर रहा था।
फिलहाल सीएम फ्लाइंग की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। टीम यह भी पता लगाने में जुट गई है कि जिस टेंपो में सिलेंडर लाए जाते थे वह किसके नाम पर है।
p24news